कानपुर में जगन्नाथ यात्रा के दूसरे दिन झांकी निकालने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। रात करीब 11 बजे नयागंज चौराहे पर रथ पहुंचा। इसी दौरान जगन्नाथ यात्रा मंडल के दो गुटों के युवक आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद कोल्डड्रिंक की बोतल, चम्मच कटोरी फेंके जाने लगे। जिसमें एक युवक के सिर पर चोट लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गुटों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। आर्यनगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी विधायक अमिताभ बाजपेई भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद कुछ लोग उनकी बात मानकर यात्रा आगे बढ़ाने के लिए तैयार हो गए। कोल्डड्रिंक की बोतल, चम्मच कटोरी फेंके इस मामले में श्री दोसर वैश्य नवयुवक मंडल सुरेश गुप्ता ने बताया की रथ यात्रा निकाल रही थी तभी कुछ लोगों ने अचानक कोल्डड्रिंक की बोतल , रथ यात्रा के समय संगीत बजाने वाले चम्मच कटोरी आदि फेक कर मरने लगे। कल भी झगड़ा करने की कोशिश की गई थी। आज कुछ लोगों ने प्रयास किया किए यात्रा उनके चौराहे से ना निकल सके इसलिए ऐसा किया गया। बालवीर कृष्णा गुप्ता जोकि श्री दोसर वैश्य नवयुवक मंडल के सदस्य हैं । बताया जा रहा है कि जनरल गंज के पास प्रभात होटल के पास मंडल द्वारा निकाली जा रही यात्रा से लोगों ने कहा कि यहां पर संगीत की धुन को बजाया जाए। लेकिन यात्रा आगे निकल गई। इस खुन्नस के चलते आज जब हमारे मंडल की यात्रा निकाल रही थी तो उन लोगों ने मारपीट कर दी। देखिए तस्वीरें
