
कपूरथला पुलिस ने सराफा बाजार में हुई लाखों की लूट का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 3 किलो चांदी, 4.5 तोले सोने के गहने और 8 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई हुंडई एक्सेंट कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि मुख्य आरोपी जॉनी फिरोजपुर का रहने वाला है। उस पर प्रदेश के 12 जिलों में 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जॉनी को हिमाचल से गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। घटना 8 जून की सुबह करीब 4 बजे की है। बदमाश हुंडई एक्सेंट कार में सिंह ज्वेलर्स पहुंचे। उन्होंने दुकान का ताला तोड़कर तिजोरी उठा ली। दुकान के मालिक अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 50 तोले सोने के गहने और 20 किलो चांदी ले गए। आरोपियों का 300 किलोमीटर तक पीछा किया
पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाईं। आरोपियों का 300 किलोमीटर तक पीछा किया गया। हिमाचल पुलिस की मदद से मंडी से मुख्य आरोपी जॉनी को पकड़ा गया। जॉनी की निशानदेही पर फिरोजपुर के दो सुनारों को भी गिरफ्तार किया गया। इन सुनारों को चोरी का माल बेचा गया था। SSP ने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों ने हुंडई कार पर जाली नंबर प्लेट लगाई हुई थी। इसके अलावा रास्ते में पुलिस को चकमा देने के चलते उन्होंने कई बार गाड़ी की नंबर प्लेट बदली की। घटना के बाद आरोपी हिमाचल में एक धार्मिक स्थल पर चले गए, जिन्हें टेक्निकल टीम की मदद से अन्य टीमों ने मुख्य आरोपी को कांगड़ा जिले के मंडी क्षेत्र से काबू कर लिया। काबू किए लुटेरों में जॉनी उर्फ राजू निवासी मोहल्ला खटीक मंडी फिरोजपुर, अमनदीप निवासी फिरोजपुर, धर्मपाल निवासी मल्लावाल फिरोजपुर और कार का ड्राइवर राहुल शर्मा निवासी फिरोजपुर है। आरोपियों लुटेरों ने अमनदीप और धर्मपाल को चोरी का माल बेचा था। मुख्य आरोपी जॉनी पर प्रदेश के 11 जिलों में 22 आपराधिक मामले दर्ज है, जिन पर वह बेलआउट है। वही उसके दो अन्य साथी जो कि आपस में रिश्तेदार है, अभी फरार है जिनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।