भास्कर न्यूज| महासमुंद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महासमुंद ने शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की नवीन कार्यकारिणी घोषणा की गई। इस दौरान कैंपस अध्यक्ष सोनम चंद्राकर और उपाध्यक्ष नंदकिशोर साहू, संध्या सिन्हा, रितु पटेल व ज्योति को बनाया गया। जिला संयोजक ललित साहू व महासमुंद नगर के नगर मंत्री लवेश साहू के नेतृत्व में यह घोषणा की गई। उन्होंने ने बताया कि बीते सालों में एमवीपीजी कॉलेज में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा यहां के छात्रों को जिसको देखते हुए यह घोषणा किया गया है विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों के समस्या का समाधान करने वाला संगठन है। इस दौरान कैंपस मंत्री राजा निषाद, राजा डोंगरे, सह मंत्री जया बघेल, चंद्रशेखर यादव, एसफएस प्रमुख कौशलेंद्र दीवान, राष्ट्रीय कला मंच अंजली यादव, खेलो भारत प्रमुख आयुष साहू, एनसीसी प्रमुख आयुष निर्मलकर, एनएसस प्रमुख बबली बेलदार, कैंपस छात्रा प्रमुख सिमरन, कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार सिन्हा, ललिता यादव, गुंजा महंद, विश्व पटेल, टुकेश साहू, आदित्य साहू, सुमित राणा, भूमिका साहू को बनाया गया।
