आज पंजाब पुलिस को मिलेगा एंटी-ड्रोन सिस्टम:AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व सीएम भगवंत मान पहुंच रहे तरनतारन

पंजाब में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए आज आम आदमी पार्टी की सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब पंजाब पुलिस को मॉडर्न एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस किया जा रहा है। इसका औपचारिक उद्घाटन तरनतारन में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। सरकार ने 51.41 करोड़ रुपए की लागत से 9 हाई-टेक एंटी-ड्रोन सिस्टम खरीदे हैं। ये सिस्टम सीमा पार से ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी को रोकने में “गेम-चेंजर” साबित होंगे। इनकी खासियत यह है कि ये न केवल ड्रोन और उसके कंट्रोल स्टेशन की सटीक लोकेशन का पता लगा सकते हैं, बल्कि रीयल-टाइम मैप पर अलर्ट और खतरे की स्वचालित चेतावनी भी जारी कर सकते हैं। पुलिस को मिलेगा स्पेशल ट्रेनिंग
पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें इन सिस्टमों के संचालन और फील्ड में इनके प्रभावी उपयोग की बारीकियां शामिल हैं। इस तकनीक के आने से पंजाब को ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा कवच मिलेगा। तस्करी के खिलाफ पिछले वर्षों में बड़ी कार्रवाई
पंजाब पुलिस ने हाल के वर्षों में ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी पर कई बड़े प्रहार किए हैं। 2022 से 15 जुलाई 2025 तक 591 ड्रोन बरामद किए गए, जिनसे 932 किलो हेरोइन, 263 पिस्तौल, 14 AK-47 राइफल, 66 हैंड ग्रेनेड और 15 किलो RDX बरामद हुआ। इसके अलावा, 22,000 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाने और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने में हमारी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह एंटी-ड्रोन सिस्टम न केवल तस्करी रोकने में मददगार होगा, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भी हमारी लड़ाई को मजबूती देगा।” 596 सीमावर्ती गांवों में निगरानी नेटवर्क
सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार ने 596 गांवों में स्थानीय लोगों, रिटायर्ड सैनिकों और पुलिसकर्मियों को जोड़कर एक सशक्त निगरानी नेटवर्क तैयार किया है। डिजिटल मैपिंग, बीट बुक रिकॉर्ड और व्हाट्सएप के जरिए त्वरित सूचना प्रणाली से यह तंत्र और प्रभावी बना है। बीएसएफ के साथ समन्वय कर पंजाब पुलिस आधुनिक तकनीक, फोरेंसिक जांच और संचार विश्लेषण के जरिए सीमा पर उड़ने वाले हर ड्रोन पर नजर रख रही है। सरकार का मानना है कि इस नई तकनीक के इस्तेमाल से तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने में बड़ी मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    Как электронный пространство меняет представление об досуге

    Как электронный пространство меняет представление об досуге Актуальная период компьютеризации радикально модифицирует общественное представление восстановления и времяпрепровождения. То, что только несколько лет ранее представляло полное отрыв от будничных активностей, сегодня…

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений Актуальный век определяется молниеносными изменениями в области досуга и релаксации. То, что ранее представлялось чем-то необычным, теперь трансформируется в распространенным увлечением, а…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Как электронный пространство меняет представление об досуге

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Почему мы любим переживание влияния и фортуны

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 3 views

    Почему людям восхищают драматические события

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Зачем мы желает пережить переживания

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Fuel Your Winning Streak Effortless Entry with freshbet login & Exclusive Rewards for Dedicated Play

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 3 views